नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने के कम मौके मिल रहे हैं। टखने की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले वेंकटेश ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 रन की पारियां खेली थी। वह सभी मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे।




उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर यदि टीम के पास छठे गेंदबाज के रूप में विशेषज्ञ गेंदबाज है तो वह अपने ऑलराउंडर को नहीं आजमाना चाहते हैं। यह इंपैक्ट प्लेयर का प्रभाव है। इसने ऑलराउंडर की उपयोगिता कम कर दी है।’ वेंकटेश हालांकि समझते हैं कि नियम अपनी जगह पर रहेगा और टीम प्रबंधन इंपैक्ट प्लेयर को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनाते रहेंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



