हमीरपुर :– मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर जनपद के बिवाँर थाना में क्षेत्र के मुटनी गाँव निवासी मतलूब उर्फ राजू ठाकुर पुत्र महबूब पर धर्मपरिवर्तन के प्रयास और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फेसबुक में राजू ठाकुर नाम से आइडी बनाई हुई थी उसी भ्रम में दोनों के बीच चैटिंग और बात होने लगी।बताया कि जब वह आरोपी के बुलाने पर उससे मिलने गई तो उसे हकीकत पता चली।आरोपी ने जब उससे धर्मपरिवर्तन करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया जिसपर आरोपी ने उसे कमरे में बन्द करके उसके साथ दुष्कर्म किया।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज किया गया है 64(2)M ,127(2) ,352 ,351(2) ,3/5 (1) धर्मपरिवर्तन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है ,कार्यवाही प्रचलन में है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



