मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने रंजिश के चलते अपहरण कर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल व्यक्ति ने पांच लोगों का नाम जद करते हुए उनके खिलाफ लोहिया नगर थाने में तहरी देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित शहाबुद्दीन पुत्र बिंदु ने बताया कि वह सब्जी मंडी जा रहा था। जिसका कुछ युवकों ने रास्ते से अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित शहाबुद्दीन के पैर कीहड्डी टूट गई है। वही पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फारूख पुत्र फकीरा, सलमान व फिरोज पुत्रगण फारुख सहित सलमान तथा आबिद हसन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



