By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जाति की राजनीति ने भारत को बाँटा, राष्ट्र की राजनीति ही भारत को जोड़ेगी – डॉ. राजेश्वर सिंह
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जाति की राजनीति ने भारत को बाँटा, राष्ट्र की राजनीति ही भारत को जोड़ेगी – डॉ. राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश

जाति की राजनीति ने भारत को बाँटा, राष्ट्र की राजनीति ही भारत को जोड़ेगी – डॉ. राजेश्वर सिंह

Last updated: October 27, 2025 5:22 pm
By
ज्योती गुप्ता एडीटर लखनऊ
7 Min Read
Share
SHARE

जब राजनीति मिशन थी, तब भारत बढ़ा; जब राजनीति जाति बनी, तब भारत रुका – डॉ. सिंह का तीखा प्रहार

जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद ही भारत की पहचान बने – सरोजनीनगर विधायक का संदेश

जो भारत को जाति के आधार पर बाँटते हैं, वे सनातन धर्म और संविधान – दोनों के साथ विश्वासघात करते हैं : डॉ. राजेश्वर सिंह

युवाओं से डॉ. राजेश्वर सिंह की अपील – जाति वोट नहीं, जहर है

जाति, क्षेत्र और परिवार की राजनीति – भारत की प्रगति का सबसे बड़ा अवरोध : डॉ. राजेश्वर सिंह

जो भारत को जोड़ता है वही देशभक्त, जो बाँटता है वह इतिहास में लांछित रहेगा : डॉ. राजेश्वर सिंह

भारत पहले, बाकी बाद में – डॉ. राजेश्वर सिंह का राष्ट्रवादी आह्वान

जातिवाद भारत की आत्मा पर प्रहार है; अब समय है राष्ट्र की राजनीति के पुनर्जागरण का – डॉ. राजेश्वर सिंह

जब SP और RJD की जातीय राजनीति हावी थी – तब यूपी-बिहार की विकास दर 3% से भी नीचे थी; जब नीति आई, तब प्रगति बढ़ी – डॉ. सिंह

लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक गहन विचारोत्तेजक संदेश जारी करते हुए कहा कि, “जब राजनीति मिशन थी, तब भारत बढ़ा; जब राजनीति जाति आधारित हुई, तब भारत रुक गया।” उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजनीति का अर्थ था राष्ट्र सेवा, विकास और परिवर्तन, परंतु समय के साथ राजनीति का चरित्र बदल गया “सेवा” की जगह “समीकरण” और “समीकरण” की जगह “जाति” ने ले ली।

जातीय दलों ने राष्ट्रीय एकता को कमजोर किया :
डॉ. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि भारत के कई प्रांतों में कुछ दलों ने जाति और क्षेत्रीयता को स्थायी राजनीतिक पूँजी बना लिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, राजद, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, अकाली दल जैसे दलों ने अपने-अपने राज्यों में जातीय और क्षेत्रीय पहचान की राजनीति को राष्ट्रहित से ऊपर रख दिया। इन दलों ने अपने मतदाताओं को यह सिखाया कि- जाति बचाओ, प्रदेश बचाओ; पर राष्ट्र की बात कोई न करे।

राजनीतिक जातिवाद के परिणाम – प्रशासनिक गिरावट से विकास अवरोध तक :
डॉ. सिंह ने विस्तार से बताया कि जाति आधारित राजनीति ने न केवल राष्ट्रीय एकता को आघात पहुँचाया, बल्कि शासन व्यवस्था को भी कमजोर किया।
उन्होंने कहा कि योग्यता की जगह जातीय वफादारी को प्राथमिकता दी गई, जिससे प्रशासनिक तंत्र में निष्पक्षता और मेरिट का पतन हुआ।

बिहार और उत्तर प्रदेश के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “1990 से 2015 के बीच, जब जातीय समीकरण आधारित राजनीति चरम पर थी, इन राज्यों की विकास दर 3% से भी कम रही। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे नीति-आधारित राज्यों ने 7–8% की गति से विकास किया।”

जातीय राजनीति के दुष्परिणाम – नीति से लेकर समाज तक :
जाति-आधारित राजनीति ने भारत की नीति-निर्माण प्रक्रिया और सामाजिक एकता, दोनों को गहराई से प्रभावित किया है। जब संसद में निर्णय राष्ट्रहित के बजाय जातीय वोट-बैंक के गणित पर होने लगते हैं, तब देश की नीतिगत दिशा कमजोर पड़ जाती है। GST, शिक्षा सुधार, महिला आरक्षण और समान नागरिक संहिता जैसे राष्ट्रहित के कानून वर्षों तक इसलिए अटके रहे क्योंकि कुछ दलों ने जनहित से ऊपर जातीय हित को रखा। यह प्रवृत्ति केवल विकास को नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को भी चोट पहुँचाती है। जाति-आधारित राजनीति ने जनता के बीच स्थायी अविश्वास बो दिया – हर समुदाय “दूसरे” के विरुद्ध खड़ा कर दिया गया, और सामाजिक सौहार्द व ‘एक भारत’ की भावना धीरे-धीरे कमजोर पड़ गई। “जो दल समाज को जातियों में बाँटते हैं, वे भारत के संविधान और सनातन की आत्मा को ठेस पहुँचाते हैं।”

“जाति वोट नहीं, जहर है” – युवाओं से सीधा आह्वान :
डॉ. सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा जातिवादी राजनीति को अस्वीकार करें और राष्ट्रवादी सोच को अपनाएँ। “सामाजिक न्याय का अर्थ अवसर देना है, समाज को तोड़ना नहीं,” उन्होंने लिखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना होगा कि जाति की राजनीति तात्कालिक सत्ता दे सकती है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नष्ट कर देती है।

समाधान और राष्ट्रनीति की दिशा :
अब समय है कि भारत जातीय समीकरणों की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय विचारधारा और सुशासन की राजनीति को अपनाए।
समाधान स्पष्ट है –
(I) राष्ट्रीय विचारधारा को प्राथमिकता दो — भारत पहले, बाकी बाद में।
(II) विकास और सुशासन की राजनीति को बढ़ाओ।
(III) युवाओं को बताओ कि जाति वोट नहीं, जहर है।
(IV) सामाजिक न्याय का अर्थ अवसर दो, न कि समाज तोड़ो।
(V) जो एकता की बात करे उसे सशक्त करो, जो जाति की बात करे उसे अस्वीकार करो।
क्योंकि, “जब भारत जातियों में बँटता है, तब राष्ट्र का भविष्य सिकुड़ता है; और जब भारत एक होता है, तब विश्व भारत की ओर देखता है।”

राष्ट्र की राजनीति ही भारत का भविष्य :
अपने संदेश के अंतिम भाग में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “जो भारत को जोड़ता है, वही सच्चा देशभक्त है। जो भारत को बाँटता है, वह इतिहास में लांछित रहेगा।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जातिवाद भारत की आत्मा पर सबसे बड़ा प्रहार है, और अब समय है राष्ट्र की राजनीति के पुनर्जागरण का। उन्होंने अपने वक्तव्य का समापन करते हुए लिखा “जब भारत एक होगा, तभी भारत श्रेष्ठ बनेगा,”।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

ये कैसा लालच! दहेज में नहीं मिली बाइक तो कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या
यूपी के बिजली मंत्री के भाषण के बीच बत्‍ती गुल, मोबाइल की रोशनी में पहनना पड़ा जूता; SDO-JE सस्‍पेंड
महाकुंभ के महाजाम पर CM योगी नाराज, दो IPS अफसरों पर भड़के, बोले- सस्पेंशन की कार्रवाई तो बनती है
एल्विश यादव का FIR में नाम डालने वाले थानेदार पर गिरी गाज, किरकिरी के बाद एक्‍शन में नोएडा पुलिस कमिश्‍नर
*शिकायत से नाराज़ ब्लाटर ने पानी में किया ब्लास्ट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?