फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी महोत्सव विकास भवन, सिविल लाइन दबरई में मनाया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने जनपद में सुशासन सप्ताह में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं बुके प्रदान करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सीडीओ शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, डीआईओएस धीरेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी प्रेम चन्द्र राम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज की प्राचार्या डॉ कांति शर्मा, अंकित कुमार,अशोक अनुरागी, जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।तदुपरान्त उपस्थित सभी को लखनऊ से इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
शत्रोहन वैश्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं धीरेन्द्र कुमार ने उनके कृतित्व के विषय में बताया। शत्रोहन वैश्य ने जनपद स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद की छात्रा कु खुशी यादव, लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना की कु वैशाली भट्ट, तृतीय स्थान नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद के रणजीत, एकल काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर एम जी महाविद्यालय के कृष्ण कुमार यादव कनक, द्वितीय स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज की कु लक्ष्मी, तृतीय स्थान नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद के अनुज कुमार वर्मा, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर पुरातन इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के विनीत यादव, कु अस्मिता एवं तृतीय स्थान पर राधा मोहन फरसैया इंटर कॉलेज, सिरसागंज की कु रोशनी गुप्ता को प्रमाण पत्र, धनराशि के चेक एवं बुके प्रदान करके सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, धीरेन्द्र कुमार, प्रेम चन्द्र राम, अंकित कुमार, डॉ कांति शर्मा, अशोक अनुरागी, अश्वनी कुमार जैन, सोनवीर सिंह राठौर, महीपाल सिंह एवं विजयी प्रतिभागियों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



