

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों और उनके पावन चरित्र को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ अयोध्या परिक्षेत्र में ‘श्रीराम पर्व’ का भव्य आयोजन निरंतर जारी है। नौ दिवसीय इस विशेष अभियान के माध्यम से जहाँ एक ओर साहित्य और अध्यात्म के संगम से सामाजिक समरसता को बल मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यक्तित्व विकास के लिए योग साधना के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अयोध्या के दो प्रमुख स्थानों, छावनी (नीलबिहार) स्थित शिव मंदिर और लक्ष्मी सागर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुंदरकांड का भव्य पारायण संपन्न हुआ।
नील विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में श्री अयोध्या फाउंडेशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। वहीं, लक्ष्मी सागर स्थित मंदिर में आयोजित पारायण सत्र में हिमाचल प्रदेश से पधारे योग भारती के संस्थापक श्री श्रीनिवास मूर्ति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। आयोजन के सूत्रधार इंजीनियर रवि तिवारी ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा से शुरू हुआ यह अभियान अयोध्या के सर्वांगीण सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उधर, सूर्य कुण्ड, दर्शन नगर में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर में आज की विशेष कक्षा आधुनिक जीवन शैली की चुनौतियों को केंद्र में रखकर आयोजित की गई। श्री श्रीनिवास मूर्ति जी के प्रत्यक्ष निर्देशन में साधकों ने योगासनों, प्राणायाम और विशिष्ट मुद्राओं का गहन अभ्यास किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और समन्वय में श्रीनिवास शास्त्री, विवेक पाण्डेय ‘रुद्राक्ष’ और ब्रजमोहन तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। योग शिविर की व्यवस्था को सुचारू बनाने में राम कुमार गुप्ता, डॉ. राजपाल और सौरभ मिश्र का विशेष योगदान रहा।
इन आयोजनों की सफलता में लक्ष्मी सागर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, मंत्री राजेंद्र जायसवाल और कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विशिष्ट जनों में योगाचार्य ममता श्रीवास्तव और योगाचार्य शिवानी गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही। साथ ही रामप्रकाश द्विवेदी, श्री राम मुरत शुक्ला, डॉ. अंबिका प्रसाद, नीलम पांडे, सुचिता श्रीवास्तव, भूमिका शुक्ला, वंदना यादव, प्रीति गुप्ता, इंदु तिवारी, उषा तिवारी और मधु श्रीवास्तव जैसी विभूतियों की सक्रिय सहभागिता रही।
विदित हो कि यह पूरा अभियान अयोध्या के सांस्कृतिक वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए समर्पित है। इन सभी गतिविधियों का भव्य समापन एवं विशिष्ट सहयोगियों का सम्मान समारोह आगामी 27 मार्च 2025 को रानी हो कोरिया पार्क, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Bet100login, eh? Had no dramas logging in, simple as you like. Got straight to the games, and had a decent wee session. Give it a go yourself see what you think: bet100login.