मुख्यालय कार्यालय, प्रयागराज
जनसम्पर्क विभाग
दिनांक 14/12/2024
प्रेस विज्ञप्ति
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज द्वारा आनंद भ्रमण टूर का आयोजन
केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज द्वारा संगठन के कर्मचारी (पुरुष एवं महिला) के लिए प्रयागराज से अयोध्या का बस द्वारा आनंद भ्रमण टूर का आयोजन किया जा रहा है
इस आनंद भ्रमण टूर का आयोजन NRMU एवं NCRES यूनियन के प्रयास से किया जा रहा है। दिनांक 14 दिसंबर 2024 को प्रातः माननीय श्री कौशल श्रीवास्तव उप मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को ले जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में कुल 50 रेल कर्मचारी शामिल हैं। यह टूर दिनांक 14 एवं 15 दिसंबर 2024 को अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्र के भ्रमण करेगा तथा सभी कर्मचारियों की वापसी दिनांक 15 दिसंबर 2024 की संध्या को प्रयागराज के लिए होगी।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



