हड़कंप. आगरा के अलावा दिल्ली और जयपुर में भी एक साथ 20 ठिकानों पर कार्रवाई
दीपावली से पहले आगरा के सराफा बाजार में केंद्रीय जीएसटी की खूफिया इकाई ने छापे मारे हैं. शहर के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है. सीजीएसटी के दिल्ली स्थित खुफिया महानिदेशलय और उसकी आगरा व जयपुर शाखा द्वारा आगरा, दिल्ली और जयपुर आदि शहरों में करीब 20 ठिकानों पर एक सााि कार्रवाई की गई है. इससे बाजार में हड़कंप मच गया है.




आगरा में यहां मारे गए हैं छापे
आगरा के किनारी बाजार, चौबेजी का फाटक, जयपुर हाउस, नेहरू नगर और आवास विकास कॉलोनी सहित 8 से 10 सिथानों पर डीजीजीआई दिल्ली के नेतृत्व में टीमों ने आज शाम को छापामार कार्रवाई की है. कई अधिकारियों की टीम ने इन ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों को खंगालना शुरू किया है. यह कार्रवाई अगले दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रह सकती है. टीम ने यहां स्टॉक और बिलिंग संबंधी दस्तावेज खंगाल रही है.

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



