

चंचल धुले ने 8वीं कक्षा में 88% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर्स में बनाई जगह
बैतूल| भैंसदेही। न्यू मॉडर्न हाई स्कूल भैंसदेही की छात्रा चंचल धुले ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है। चंचल ने कुल 600 अंकों में से 530 अंक हासिल कर A+ ग्रेड तथा 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ चंचल स्कूल की टॉपर्स में शामिल हो गई हैं।
चंचल की इस सफलता पर उनके पिता राजेंद्र धुले एवं माता कविता धुले ने गर्व व्यक्त किया है। वहीं स्कूल के शिक्षकों ने भी चंचल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
चंचल की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



