ब्यूरो बांदा




बांदा- आज ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन संस्था के कार्यों को देखते हुए “नये साल” के उपलक्ष में ड्रीम्स ऑफ लाइफ के संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज द्वारा संस्था की संस्थापिका मंतशा को लैपटॉप दिया।
ड्रीम्स ऑफ लाइफ पिछले 2 वर्षों से लगातार गरीब असहाय बच्चों कों निः शुल्क शिक्षा दे रही हैं। हम चाहते हैं कि कोई भी गरीब का बच्चा बेहतर शिक्षा से वंचित न रहे। नव जीवन शिक्षा संस्कार केन्द्र में गरीब तबके के बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। निर्धन बच्चों के पढ़ने का सपना पूरा हो रहा है. “ड्रीम्स ऑफ लाइफ” संस्था के तत्वावधान में गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए ड्रीम्स ऑफ लाइफ की संस्थापिका मंतशा ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठा रही है। जिसमें मलिन बस्तियों में पहुंच कर बच्चों को चिन्हित कर के उनके लिए निःशुल्क शिक्षा शुरू कराईं जाती हैं।
इनका बेस स्ट्रांग हो, जिससे कि आगे चलकर अच्छे स्थान पर काम करने के काबिल बन सकें। जिससे बच्चों को डिजिटल जानकारी भी मिलती रहे। इसी के साथ संस्थापिका मंतशा ने चंद्र मौली भारद्वाज को जन्मदिन की बधाई दी गयी। ड्रीम्स ऑफ़ लाइफ की टीम के तरफ से सभी ने टीम संरक्षक को बधाई व शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



