महरौनी (ललितपुर)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अमर शहीद मां भारती के अमर सपूत चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। आज समिति की एक वैठक समिति अध्यक्ष प्रमोद सीरौठिया की अध्यक्षता में संम्पन्न हुयी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये। सर्वप्रथम 22 फरवरी को स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्बारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 27 फरवरी को सुबह स्थानीय विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। बैठक में दिनेश विदुआ, संजय रावत, रामशरण दीक्षित, नीरज चतुर्वेदी, शिवचरन निरंजन, प्रकाश नारायण निरंजन, नारायन सिंह राजा, सीताराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, डा.बी.विश्वास, आशुतोष चौधरी, रामचरन चौरसिया, देशराज निरंजन, रामभरत निरंजन, राजेन्द्र रगोलया, लखन कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, अनंत राम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



