सीएचसी की विद्युत व्यवस्था चरमराई, मोबाइल के टार्च की रोशनी में दवा देते दिखे दवा वितरक कर्मचारी, वीडियो कैमरे में कैद
महराजगंज रायबरेली। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर के समय बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर मरीज और डॉक्टर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वर्तमान समय में कस्बे के अंदर वोल्टेज और विद्युत के बाधित होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व डॉक्टरों को इस बरसात के मौसम मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर भी रखा हुआ है लेकिन वह भी काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर मोबाइल फोन की रोशनी में मरीजों का उपचार कर रहे हैं और औषधि वितरण कक्ष मे औषधि वितरक कर्मचारी मोबाइल जलाकर रोशनी में दवाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर गणनायक पांडे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी, और साथ ही बरसात के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिसके कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। साथ ही साथ उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अनियमितताओं के दुरुस्तीकरण पर कार्य किया जाएगा।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




https://shorturl.fm/5obAT
https://shorturl.fm/ssXUR
https://shorturl.fm/J9N3X
https://shorturl.fm/ycqqM
https://shorturl.fm/k9wrl
https://shorturl.fm/bG3f8
https://shorturl.fm/0auuq
https://shorturl.fm/lEysM
https://shorturl.fm/lgdqJ
https://shorturl.fm/7QWE3
https://shorturl.fm/W8Ln4
https://shorturl.fm/NMxAm
https://shorturl.fm/YRYUQ
https://shorturl.fm/JbfUT
https://shorturl.fm/z3EIr
https://shorturl.fm/2jO89
https://shorturl.fm/zqbHK
https://shorturl.fm/IdPtp
https://shorturl.fm/FViGH
219vos