रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को गुढ़ियारी गोगाँव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यहाँ छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं साथ ही आकर्षण साज सज्जा और लाइट संयोजन के लिए भी यहाँ विशेष इंतज़ाम किए गये हैं।




इस अवसर पर रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित निगम के पार्षद गण उपस्थित थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



