*मुख्यमंत्री ने 1515 करोड़ की 528 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
*आज हमारा भारत बदल चुका है जो एक भी है और श्रेष्ठ भी है : योगी*
*तामेश्वरनाथ धाम में भव्य कॉरिडोर निर्माण की घोषणा*
संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में जनपद संत कबीर नगर के लिए बाबा तामेश्वरनाथ धाम की धरती से सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1515 करोड़ की 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संत कबीर नगर जिला मुख्यालय खलीलाबाद से 9 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल बाबा तामेश्वर नाथ धाम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर की तरह ही तामेश्वर नाथ में भी एक कॉरिडोर की आवश्यकता है। जिसके लिए यहां के गोसाईयों से वार्ता करके यह कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने आगे जिले के अधिकारियों करीब करीब निर्देशित करते हुए कहा कि कॉरिडोर बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी को उजाला ना जाए उनके जीविका की व्यवस्था हर हाल में करते हुए इस कार्य को प्रारम्भ किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा भारत बदल चुका है जो एक भी है और श्रेष्ठ भी है। एक ऐसा भारत जो बिना रुके, बिना डिगे, और बिना झुके अपनी विरासत और विकास की यात्रा को भी अनवरत आगे बढ़ा रहा है। भारत की यह अनवर चलने वाली यात्रा के कारण ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सामने एक लक्ष्य तय किया है कि 2047 में भारत को दुनिया में सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करना है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा, यह परियोजनाएं जिले के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में संत कबीर नगर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगातें न सिर्फ अधोसंरचना को मजबूत करेंगी बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगी। तामेश्वरनाथ धाम का विकास धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर को विकास की नई रफ्तार दी है। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, वे आने वाले वर्षों में जिले को एक नई पहचान दिलाएंगी।
इस अवसर पर सतविंदर पाल सिंह जज्जी नगर अध्यक्ष, कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जायसवाल धर्मेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष राम नारायण शर्मा कन्हैया यादव भगवान दास नरेंद्र सिंह,सुधांशु सिंह,सुदर्शन चौहान, सभासदगण,राजेश वर्मा, अरविंद कनौजिया, बैजनाथ चौरसिया,बब्बन पांडे, मुन्ना पांडे,अवधेश चौरसिया,भागवत मौर्य, विजय यादव,असलम अंसारी रितेश वर्मा रुद्रनाथ मिश्रा राधेश्याम जयसवाल सोहनलाल जायसवाल विवेक मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा के नसीम अंसारी,अकबर अली, कौसर अली, मुहम्मद शोएब, अजीजुल्लाह अंसारी, नबी हसन अंसारी, सुल्तान अंसारी ,किरण प्रजापति आदि कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, युवा नेता, और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी हजारों संख्या में उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



