रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन किया।




ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और हथकरघा संघ की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला और हथकरघा संघ की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला को बधाई दी और कहा कि यह कॉफी टेबल पुस्तक छत्तीसगढ़ के हथकरघा वस्त्रों के प्रचार-प्रसार में बहुत उपयोगी साबित होगी।
प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक का नाम ‘मंगठा’ रखा गया है। छत्तीसगढ़ी भाषा में हथकरघा को ‘मंगठा’ भी कहते हैं।
इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ में बुने जाने वाले कोसा, खादी और कॉटन की साड़ियों की निर्माण प्रक्रिया की पूरी जानकारी और विभिन्न प्रकार की साड़ियों को सुंदर चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
यह पुस्तक छत्तीसगढ़ के हैंडलूम बुनकरों को समर्पित है, पूरे देश में छत्तीसगढ़ हैंडलूम के प्रचार-प्रसार में इसका बहुत अच्छा उपयोग होगा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



