-
जिलाधिकारी के हाथों इनाम पाकर बच्चे चहके




-नन्हा रजत और लक्ष्मी ने जिलाधिकारी का हूबहू शानदार स्केच चित्र बनाकर भेंट किया।
-राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को डीएम ने किया पुरस्कृत
चित्रकूट। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए उनमें प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं के प्रति रुझान और अनुभव विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली प्रतिभाओं को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी के हाथों इनाम और उनका स्नेहिल आशीर्वाद पाकर बच्चे चहक उठे। इसके पहले पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जा चुका है जिसमें प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह पूर्व तहसीलदार/ जिला समाज कल्याण अधिकारी और वर्तमान शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंधोइन ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कराया। इतनी बड़ी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सभासद शंकर यादव और व्यवसायी हीरालाल सोनी संयोजक के रूप में सहयोग प्रदान किया। सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी ,योगा नृत्य में प्राइमरी ,जूनियर, सीनियर
,सुपर सीनियर वर्ग के लगभग 20,000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 1,500 बच्चों को विद्यालय स्तर और 250 बच्चों को केंद्रीय स्तर के पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें लगभग 17 बच्चों से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपने कार्यालय में वार्तालाप किया और उन्हें सम्मानित कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में खुशी पांडेय कक्षा 11 देशराज कृषक इंटर कॉलेज कांड़ीखेरा ने सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके लैपटॉप प्राप्त किया। अरुण जायसवाल चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी योगा और चित्रकला में लैपटॉप प्राप्त किया। रोशनी कुशवाहा कक्षा 12 पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी रागिनी शर्मा कक्षा 12 बालकृष्ण इंटर कॉलेज भरतकूप रजत सिंह कक्षा 6 बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज कर्वी ने लैपटॉप प्राप्त किया। इसी प्रकार रूबी ,लक्ष्मी ,पूर्णिमा चंदा देवी अनुष्का यादव ने स्मार्टफोन प्राप्त किया। सूरज, गोविंद ,बानू गुजराल आदि ने पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्राप्त किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Hey, anyone else using tai88vin tv? Seems alright, but curious what others think. Check it out here: tai88vin tv