*चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मीडिया की खबरों को संज्ञान लेकर,की त्वरित कार्रवाई*
चित्रकूट – सोशल मीडिया के विभिन्न समाचार पत्रों में दिनांक 4 दिसंबर 2025 को इस आशा की खबर प्रकाशित की गई है कि सहकारी समिति पूरब पताई में खाद वितरण न होने से बरियारीली कला गांव के मजरा कैलहा निवासी साधु वेशधारी किसान नथ्थू प्रसाद निषाद ने समिति के गेट पर खुदकुशी करने का प्रयास किया गया, उक्त प्रकरण का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा प्रकरण की जांच सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से कराई गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक द्वारा अपनी जांच आख्या दिनांक 4.12.2025 को उपलब्ध कराई गई, जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि सहकारी समिति पूरब पताई में पर्याप्त मात्रा में प्रोग्राम की उपलब्धता थी, किंतु सहकारी समिति के सचिव बालेंद्र भूषण मिश्रा द्वारा समय समिति में उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण कृषकों को उर्वरक नहीं मिल पाई, जिनमें से एक कृषक नाथू प्रसाद निषाद द्वारा सहकारी समिति गेट पर चढ़कर गमछा से लटकाने का प्रयास किया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समिति द्वारा अपनी आंख्या में बताया गया कि सचिव अनुपस्थित थे, इसके संबंध में इनका वेतन अवरूद्ध करते हुए जांच सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विकासखंड मऊ को दी गई है। जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, साथ ही सहायक आयुक्त सहकारिता श्री राजेंद्र कुमार द्वारा भी इसमें कोई रूचि नहीं ली गई जिससे ऐसी समस्या उत्पन्न हुई।जिसके संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को कारण बताओं नोटिस निर्गत की गई है, तथा माह दिसंबर 2025 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है, साथ ही निर्देशित किया गया है कि अपेक्षित रूप लेते हुए सहकारी समिति में कृषकों को सुचारू रूप से उर्वरक वितरित करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शीथिलता/ उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



