






चित्रकूट नवागन्तुक जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज अपने चैंबर मैं बैठकर पहले दिन कलेक्ट्रेट, जिले में विकास कार्यों, पुलिस प्रशासन, भौगोलिक स्थिति आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लिए।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, साथ ही जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें ताकि जनपद के सर्वांगीण विकास में तेजी लाई जा सके।
इसके पूर्व नवागंतुक जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी राजापुर राकेश कुमार पाठक, अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन उपस्थित थे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



