ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्दशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट चित्रकूट पुलिस ने 02 अभियुक्तों को 22 क्वार्टर व 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
(i). उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा थाना कोतवाली कर्वी मय हमराह आरक्षी नीतू द्विवेदी द्वारा अभियुक्त गुलाब बाबू पुत्र जगबली उपाध्याय निवासी कसहाई रोड थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 22 पाउच अवैध देशी शराब मस्तीहू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
(ii). उ0नि0 कुँवर प्रखर सिंह थाना मानिकपुर मय हमराह आरक्षी अजीजउद्दीन व आरक्षी धीरेन्द्र द्वारा अभियुक्त गोकुल प्रसाद पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम कटरा मजरा गिदुरहा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



