By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर CM भूपेश सख्त:कहा-‘हॉस्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं, दवाईयों की उपलब्धता की ली जानकारी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर CM भूपेश सख्त:कहा-‘हॉस्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं, दवाईयों की उपलब्धता की ली जानकारी
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर CM भूपेश सख्त:कहा-‘हॉस्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं, दवाईयों की उपलब्धता की ली जानकारी

चर्चा आज की
Last updated: December 15, 2022 9:52 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को महासमुंद जिले के बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नरवा, गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की और कहा कि जो परिवार छूट गए हैं, उनका सर्वे कराया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरवा कार्यक्रम को गति देने और इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए, तभी वे इसका लाभ ले पाएंगे। CM ने अधिकारियों से जिले में नरवा प्रोजेक्ट की स्थिति की जानकारी ली। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि महासमुंद जिले में 54 प्रोजेक्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा विकास में तेजी से काम करें और इसकी उपयोगिता भी बताएं। उन्होंने दलहन, तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की बात भी कही।

सीएम भूपेश बघेल ने नल-जल योजना के प्रोजेक्ट पूरा होने की जानकारी ली और कहा कि क्वालिटी में गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी नहीं होने की शिकायत मिली है, आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। गोबर की खरीदी नियमित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठान में वर्मी कम्पोस्ट में मिट्टी मिलने की शिकायत है, इसे दूर करें। खाद में मिट्टी की शिकायत नहीं आनी चाहिए, गुणवत्ता से समझौता नहीं करें। मुख्यमंत्री के पूछने पर ऑनलाइन रिपोर्ट में दैनिक खरीदी की जानकारी सीईओ ने दी।

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि पैरा नहीं जलाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को पैरा जलने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। उन्होंने पैरादान अभियान की जानकारी भी ली। उन्होंने गांजे और अवैध शराब की शिकायत मिलने की बात बताते हुए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एग्रीकल्चर में नकली दवा मिलने की शिकायत पर जांच के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हॉस्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं। उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। ग्राम चुरकी में पानी में फ्लोराइड की शिकायत के समाधान करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को टीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान जर्जर भवन की भी शिकायत मिली है। उन्होंने फंड रिलीज करने के भी निर्देश दिए। CM भूपेश ने कहा कि कर्मचारियों की शिकायत नहीं आनी चाहिए। स्थानांतरित कर्मचारियों को रिलीव ना करने की शिकायत आई है, इसे दूर करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं।

पत्रकारों को भी किया संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि न्याय योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने से राहत मिली है। सरकारी योजनाओं के बारे में पत्रकारों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी में एक करोड़ दस लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हमने मिलेट्स प्लांट की शुरुआत की, जिसका लाभ उत्पादकों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिल रहा है। इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। सभी जिलों में लोग कह रहे हैं कि गौठानो के कारण पलायन रुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। हाट बाजार, स्लम स्वास्थ्य जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिजली बिल हाफ योजना का 42 लाख लोग फायदा ले रहे हैं। हम दलहन फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग बहुत है, लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। प्रमाण पत्र बनाने के काम का भी सरलीकरण हुआ है। हमारी सरकार लगातार इस उद्देश्य के साथ काम कर रही है कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम हो।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कलेक्टर से निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट
रायपुर: सबल हो रही समूह की महिलायें: उन्नत पद्धति से कर रहीं सब्जी और बीज उत्पादन
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा में छत्तीसगढ़ अग्रणी: रेरा चेयरमैन
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान
स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदखुशी…
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?