By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: CM शिवराज बोले- दिग्गी की बुद्धि फेल हो गई; नरोत्तम ने कहा- इनकी यही आदत
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM शिवराज बोले- दिग्गी की बुद्धि फेल हो गई; नरोत्तम ने कहा- इनकी यही आदत
मध्य प्रदेश

CM शिवराज बोले- दिग्गी की बुद्धि फेल हो गई; नरोत्तम ने कहा- इनकी यही आदत

चर्चा आज की
Last updated: February 14, 2023 11:19 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

आज पुलवामा हमले की बरसी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट से सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। दिग्गी ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज हम उन 40 शहीद CRPF जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में भारी इंटेलिजेंस चूक के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों का अच्छे से पुनर्वास किया गया है।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP के तमाम नेताओं ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, लगता है कि किसी ISI एजेंट ने ट्वीट किया है। उधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने दिग्विजय के ट्वीट के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा- पुलवामा हमले में DSP देवेंद्र सिंह की भूमिका, मध्यप्रदेश में BJP नेता ध्रुव सक्सेना की ISI जासूसी को लेकर गिरफ्तारी पर प्रश्न पूछना क्या देशद्रोह या सेना का अपमान है?

23 जनवरी को भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा अटैक पर बयान देकर देश की सियासत गर्मा दी थी। जम्मू में उन्होंने कहा था- सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। दिग्विजय ने 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा था। दावा करते हुए कहा था- पुलवामा हमले के समय CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं माने।

बता दें कि 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी

CM बोले- दिग्विजय पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा- मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है। ये उसका फेलियर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। अब जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए। देश और सेना के खिलाफ बोलने का बीज उनके दिमाग में डालता कौन है? कांग्रेस पार्टी के DNA की जांच होनी चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर भारत तोड़ने वालों के साथ पदयात्रा में घूमते हैं। ये अजूबा है, एक पार्टी का नेता लगातार सेना की बहादुरी, राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठा रहा है, पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। सोनिया और राहुल गांधी को भी इसका जवाब देना चाहिए।

गृहमंत्री नरोत्तम बोले- कांग्रेस की आदत हो गई सेना पर बयान देने की
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्विजय सिंह श्रद्धांजलि में भी तंज कस रहे हैं। ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ISI से किसी ने ट्वीट किया हो। भारत माता की प्राण पण से सेवा कर अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर तंज कसने से आप नहीं चूकते। मुझे लगता है कि कांग्रेस की आदत ही हो गई है सेना के ऊपर इस तरह के बयान देना और उनके मनोबल को तोड़ना।

मंत्री भूपेंद्र बोले- जवानों के बलिदान पर राजनीति करना कांग्रेस का कैरेक्टर
मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट किया- वीर जवानों के बलिदान पर राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र रहा है। मुंबई टेरर अटैक को ये RSS की साजिश बोल रहे थे। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। आज देश वीर जवानों को नमन कर रहा है और ये आदतन अपना चरित्र उजागर करने में व्यस्त हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता मिश्रा ने कहा, क्या सवाल पूछना देशद्रोह है?

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, पुलवामा के शहीदों को उनके बलिदान-दिवस पर सादर नमन। संसद, अक्षरधाम, कश्मीर, विधानसभा सहित आधा दर्जन आतंकी हमले कब हुए? पुलवामा हमले में DSP देवेंद्र सिंह की भूमिका, मध्यप्रदेश में BJP नेता ध्रुव सक्सेना की ISI जासूसी को लेकर गिरफ्तारी पर प्रश्न पूछना क्या देशद्रोह या सेना का अपमान है?

दिग्विजय बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं दिए

21 दिन पहले जम्मू में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने। पूरी खबर पढ़िए

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मानसून शुरू होने के पहले पूर्ण कर लें अमृत सरोवरों का निर्माण – मुख्यमंत्री श्री चौहान
विकास यात्रा से जारी है जन-सेवा का महायज्ञ
खलासी से दबंग माफिया, फिर बना नेता, अपनी ही बर्थडे पार्टी में मारा गया…कहानी बाहुबली अजीत सिंह की
मुख्य मार्गों के साथ गली-मोहल्लों को भी स्वच्छ बनायें
पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता लाना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?