


पूर्वोत्तर रेलवे का सराहनीय कदम
मानव तस्करी पर लगेंगे अंकुश
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध एवं प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित आरडीएसओ ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विजया किशोर राहतकर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग, बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश व मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, तथा नीतू अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन के साथ विभाग के अधिकारि उपस्थित थे। विजया किशोर राहतकर ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बाल और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच बेहतर संबंध से ही रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी को जड़ से मिटता है ।महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ जमीनी स्तर के रेल कर्मियों (वेंडर, कुली) आज की सजकता को अनिवार्य बताया है। कार्यशाला में मुख्य रूप से सॉफ्ट टारगेट की पहचान व निगरानी, कुली एवं वेंडर्स की भूमिका, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर आरपीएफ एवं एनसीडब्ल्यू के एमओयू का क्रियान्वन हेल्पलाइन के उपयोग पर चर्चा हुई। कार्यशाला के दौरान आरपीएफ एवं जीआरपी के समन्वय से गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के बेस्ट परफॉर्मेस बल सदस्यों को सत्य प्रकाश प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



