पत्र में मौदहा टू दिल्ली पैसा कनेक्शन की कही बात
हमीरपुर ब्यूरो :–
बीते सप्ताह कबूतरबाज के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है जिसमें कबूतरबाज द्वारा मौदहा टू दिल्ली पैसा बांटने का आरोप लगाया गया है।कस्बे सहित क्षेत्र में बेरोजगार युवकों को विदेशों विशेष कर अरब देशों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कबूतर बाज अपने चुंगुल मे फंसा कर ठगने का काम कर रहे हैं।हालांकि इनके रसूख के चलते अगर मामले कोतवाली तक पहुंच भी जाते हैं तो पुलिस कार्यवाही के बजाय समझौते पर जोर देती है।ऐसे ही दो बेरोजगारों को सऊदी अरब भेज कर कबूतर बाज ने सात लाख रुपए से अधिक ठग लिए लेकिन जब उन्हें एग्रीमेंट के आधार पर काम और सुविधाएं नहीं मिली तो कबूतरबाज से बात करने पर कबूतरबाज द्वारा दोनों युवकों से चार लाख रुपये और की मांग की जा रही है अन्यथा की स्थिति में दोनों को विदेश से ही गायब कराने की धमकी के बाद पीड़ितों ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।हालांकि कोतवाली प्रभारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने के कारण पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी अवसाफ अली पुत्र आशिक अली ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे के उपरौस निवासी कबूतरबाज सैफुल पुत्र हयात ने उनके बच्चों को अरब में अच्छी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और दोनों को अरब में काम और अच्छी तनख्वाह का झांसा देकर उनसे सवा सात लाख रुपये ले लिए और मेडिकल चार्ज तथा इण्टरव्यू का खर्च अलग से था।पीड़ित ने बताया कि उक्त सैफुल हयात ने दोनों बच्चों को अरब भेज दिया लेकिन जिस काम में भेजा था उस काम के बजाय मजदूरी का काम कराया जा रहा था साथ ही जो सुविधाएं बताई गई थीं वह भी नहीं मिल रही थीं।जिससे दोनों बच्चे वहां पर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए पीड़ित ने बताया कि जब उसने सैफुल से बच्चों को वापस बुलाने की बात की तो उक्त सैफुल दोनों के चार लाख रुपये और मांगने लगा तथा दोनों बच्चों को गायब करवाने की भी धमकी देने लगा।पीड़ित ने बताया कि उक्त सैफुल कह रहा था कि उसका कोतवाली से लेकर दिल्ली तक पैसा जाता है इसलिए कोई उसका कुछ नहीं कर सकता है चाहे जहां शिकायत कर दो।जिसके चलते कोतवाली पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



