अहमदाबाद: टीम इंडिया के इन फॉर्म ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में कमाल का शतक जड़ा है। हर कोई इस वक्त सिर्फ उन्हीं की तारीफ कर रहा है। गिल ने भले ही शतक गुजरात में जड़ा हो लेकिन इसकी गूंज दुनिया के कौने-कौने तक गई है। टेस्ट क्रिकेट में गिल के बल्ले से यह दूसरा शतक निकला था। वहीं जब युवा खिलाड़ी ने सेंचुरी लगाई तो भारतीय खेमें में बैठे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खुशी के मारे झूम उठे। उनका रिएक्शन इतना जबरदस्त था कि वह अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




अहमदाबाद टेस्ट में शुभमन गिल ने 235 गेंदों का सामना कर 54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। इस पारी के दौरान गिल के बल्ले से 12 चौके ओर 1 गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



