*जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न*
*कुल 125 शिकायतें दर्ज, 09 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*
*गौतमबुद्धनगर 20 दिसंबर, 2025*
जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 125 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने आज तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनी। इस दौरान 88 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग , पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
इसी क्रम में सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 05 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



