आतंकी शाहनवाज का कबूलनामा, बड़े मंदिरों-उत्तर भारत में हमले की साजिश रच रहा आईएस*
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल द्वारा गिरफ्तार तीन लाख के इनामी आतंकवादी शाहनवाज ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी है। मुहम्मद शाहनवाज ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्पेशल सैल के सूत्रों के अनुसार गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले का सरगना फरतुल्ला गौरी इन तीनों के साथ लगातार संपर्क में था।
हमले की पूरी प्लानिंग पाकिस्तान में बैठे आईएसआईएस के आकाओं ने की थी। पूछताछ में पता चला है कि शाहनवाज और उसके मॉड्यूल के सदस्य विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देशों पर दिल्ली समेत उत्तर भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। वे देश के बड़े मंदिरों को भी निशाना बनाने वाले थे। बता दें कि सोमवार को पुलिस ने शाहनवाज समेत तीन लोगों को पकड़ा था





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



