By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दिव्यांगजन सशक्तिकरण में सहयोग, मानवधर्म : राज्यपाल श्री पटेल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिव्यांगजन सशक्तिकरण में सहयोग, मानवधर्म : राज्यपाल श्री पटेल
मध्य प्रदेश

दिव्यांगजन सशक्तिकरण में सहयोग, मानवधर्म : राज्यपाल श्री पटेल

चर्चा आज की
Last updated: March 13, 2023 6:15 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण प्रयासों में सहयोग मानव धर्म है। दिव्यकला मेला दिव्यांगजन की दिव्यशक्तियों के प्रदर्शन का मंच है। उनकी आत्म-निर्भरता की प्रभावी पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि दिव्यकला मेले की श्रृंखला में तीसरे भोपाल मेले में खरीददारी का रिकार्ड बनाएं। देश के विभिन्न स्थानों से उत्पाद लेकर आए दिव्यांग शिल्पकार, उद्यमियों को कोई भी सामान वापस नहीं ले जाना पड़े।

श्री पटेल आज भोपाल हाट में आयोजित 10 दिवसीय दिव्य कला मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 48 दिव्यांग उद्यमियों को स्वसहायता समूह के माध्यम से स्वीकृत 16 लाख रूपए के ऋण के स्वीकृति आदेश प्रतीक स्वरूप तीन दिव्यांगजन में वितरित किए गए।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व संवेदनशील है। महिलाओं, वंचितों और दिव्यांगजन के कल्याण और विकास की योजनाएं उनके दिल से निकली है। मोदी जी में व्यक्ति, उसकी समस्याओं और सार्मथ्य को पहचानने की अद्भुत क्षमता और दिव्य दृष्टि है। शारीरिक अंग की खामी को विकलांगता के रूप में नहीं, व्यक्ति की दिव्य शक्तियों को पहचानने के लिए ही उन्होंने दिव्यांगजन का नाम दिया है। उन्होने समाज का आह्वान किया कि वह दिव्यांगजन की प्रतिभा को पहचाने और प्रोत्साहन में सहयोग करें। उन्होने दिव्यांगजन के आर्थिक स्वावलंबन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। नागरिकों को होली, रंगपंचमी की शुभकामनायें दी। भोपाल में मेले के आयोजन को प्रदेश वासियों के लिए उत्सव की सौगात बताया।

केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डा. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके लिए विकास के समान अवसर उपलब्ध कराए हैं। समावेशी समाज निर्माण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंचित और विकास की मुख्यधारा में पिछड़ों के सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2014 में प्रारम्भ किए गए कार्यक्रमों, योजनाओं के परिणाम मिल रहे हैं। दिव्यांगजन आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। दिव्यांग उद्यमियों, कर्मचारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज दिव्यांगजन समाज का मूल्यवान मानव संसाधन है। अपनी अद्भुत प्रतिभा के साथ कार्य करते हुए स्वाभिमान के साथ जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से उनके प्रयासों में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दिव्यकला मेलों का देश के विभिन्न 10 स्थानों पर आयोजन किया जाएगा। पहला मेला दिल्ली में कर्तव्यपथ के शुभारम्भ अवसर पर, दूसरा मुम्बई में और तीसरा भोपाल में लगा है। भोपाल के बाद कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, आसाम आदि राज्यों में मेलें लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के साथ ही दिव्यकला शक्ति मंच का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें दिव्यांग कलाकार गीत, संगीत और नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुश्री प्रतिभा भौमिक ने कहा कि दिव्यांगजन की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के कार्यों में विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्य कला मेले का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल मेले में 19 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के दिव्यांग शिल्पकार, दस्तकार और उद्यमी शामिल हो रहे हैं। मेले में लगी 107 स्टॉलों की सभी व्यवस्थाएं दिव्यांगजन द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्तव्यपथ दिल्ली में लगे मेले में प्रतिभागियों द्वारा लाए गए समस्त उत्पाद बिक गए थे। उन्हें बाद में आपूर्ति के आर्डर भी मिले थे।

उपमहानिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री किशोर बाबूराव सुरवाड़े ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार ने किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। आकाश में गुब्बारे छोड़े। मेले का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया। स्वागत गीत दृष्टिबाधित कलाकार श्री राजू राव ने प्रस्तुत किया। समारोह की गतिविधियों को सांकेतिक भाषा में सुश्री दीप्ति पटवा ने प्रस्तुत किया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘BJP को मारकर भगाया’, राहुल गांधी ने मारपीट वाले बयान से लिया यू-टर्न; MP में इतनी सीटों पर जीत का किया दावा
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के डेली केस घटे
तृप्ति राजावत ने जीता सिल्वर मेडल भिंड का किया नाम रोशन
मंत्रालयीन शासकीय सेवकों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हर गाँव में बनेगी लाड़ली बहना सेना: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?