प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते मनरेगा में लिखी जा रही भ्रष्टाचार की कहानी
चर्चा आज की
विज्ञापन प्रभारी सीतापुर
विकासखंड गोंदला मऊ के लाचारी कार्य प्रणाली के चलते एपीओ के संरक्षण में ग्राम पंचायत शिवपुरी में रोजगार सेवक तकनीकी सहायक प्रधान सचिव द्वारा बड़े पैमाने पर मनरेगा के कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाकर लूट की जा रही है लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं आखिर मौन रखकर संरक्षण देने का कार्य करना सरकार की नियमावली के विपरीत है ग्राम पंचायत में एक-एक कार्य सात मस्टर रोल 68 लेबर दिखाए गए हाजरी में जब की कई मस्टर रोलो में कई महिलाएं व पुरुष मौजूद हैं जबकि एक से अधिक मस्टर रोल में एक महिला या पुरुष का फोटो होना नहीं चाहिए क्या जिम्मेदार यह भी नहीं देखते हैं जब ग्रामीणों से इस पर बात की गई तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मनरेगा से कराए गए ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों में बड़े पैमाने पर एपीओ के संरक्षण में रोजगार सेवक तकनीकी सहायक ने भ्रष्टाचार किया है प्रधान की मिलीभगत होने के कारण सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरने से पहले फेल होती नजर आ रही है आखिर अब यह देखना है कि खण्ड विकास अधिकारी गोंदलामऊ व एपीओ इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आम जनमानस को न्याय दिलाते हैं अथवा भ्रष्टाचारियों को अभय दान देकर खुलेआम भ्रष्टाचार करने की छूट दी जाएगी जिला सीतापुर में बना चर्चा का विषय
जब इस प्रकरण में एपीओ गोंदलामऊ से सम्पर्क स्थापित किया गया तो उनके फोन की घंटी बजती रही परंतु फ़ोन उठाना मुनासिब नहीं समझा





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



