चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर जनपद के थाना हथगाम क्षेत्र में परचून की दुकान से अवैध रूप से देशी शराब बेची जा रही है।आपको बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कूड़ा करनई (अदलीपुर) गांव से एक परचून की दुकान से अवैध रूप से देशी शराब बेचें जाने का मामला सामने आया है।जहां सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परचून की दुकान रखे दुकानदार शराब की पेटी अपने घर पर रखता है और कुछ ही मात्रा पर शराब घर से लेकर दुकान पर रख लेता है और उनके बिक जाने के बाद और शराब घर से ले आता है। वहीं दुकानदार वहां से शराब बेचता है। और वहीं लोगों को शराब पिलाने का भी पूरा सिस्टम बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाता है।हालांकि संबंधित मामले पर जब संवाददाता ने थाना प्रभारी से बातचीत की तो उनका जवाब गैरजिम्मेदाराना वाला सामने आया।जिससे यह साफ जाहिर होता है कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों को करने वाले लोगों को पूर्णतः सहयोग देते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



