By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दीपों के पर्व पर लाखो रुपये के जले पटाखे, दीपावली पर जगमग रहा शहर से लेकर गांव; लेखा-बही की हुई पूजा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दीपों के पर्व पर लाखो रुपये के जले पटाखे, दीपावली पर जगमग रहा शहर से लेकर गांव; लेखा-बही की हुई पूजा
बिहार

दीपों के पर्व पर लाखो रुपये के जले पटाखे, दीपावली पर जगमग रहा शहर से लेकर गांव; लेखा-बही की हुई पूजा

Sandeep Bharangar
Last updated: November 13, 2023 10:14 am
By
Sandeep Bharangar
4 Min Read
Share
SHARE

छपरा। प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को पूरे आस्था व उत्साह के साथ ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक मनाया गया। शाम ढ़लने के साथ ही पूरा शहर असंख्य दीपों एवं रंगबिरंगे बिजली के झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। सूर्यास्त के साथ उल्लास सारी रात उमंगों के साथ अठखेलिया करता रहा।

एक ओर सुख -समृद्धि के लिए लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूजा की गई तो दूसरी और आतिशबाजी का भी नजारा मन को लुभा गया। पूजन सामग्री, मिष्ठान, घरौंदा, लाई, बतासा, कुल्हीया-चुकिया आदि की दिनभर खरीदारी होती रही।

महिलाएं घर में व पुरूष सदस्य बाजारों में जाकर दीपावली की तैयार में लगे रहे। शाम होते ही महिलाएं, पुरूष व बच्चे साफ-सुथरा कपड़ा पहन कर दीप जलाए व पूजा-अर्चना की तैयारी में जुट गए।

घरों व मंदिरों में भी जलाया गया दीप

महिलाओं ने घरों व उसके आस-पास के मंदिरों में जाकर दीप जलाया। घर की महिलाओं ने भगवान की प्रतिमा का दर्शन कर उनको दीप समर्पित किया। फिर गोधुली बेला के बाद शुभ मुहूर्त में अंधेरे के कदम रखते ही रोशनी की चकाचौंध से समूचा शहर जगमगा उठा।

उल्लास के दीपों से घर, आंगन, के साथ ही गालियों व सड़कें भी रोशन हो उठा। मंदिरों में दीप दान करने के लिए श्रद्धालु महिला व पुरुषों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पहले भगवान को दीप दान किया, उसके बाद घर में बने पूजा स्थान पर दीप जलाया।

शुभ मुहूर्त में की गई पूजा-अर्चना

दीपावली के दिन घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की पूजा- अर्चना की। वृष लग्न में घर के बड़े बुजुर्ग ने परंपरा के अनुसार सुख समृद्धि व ऐश्वर्य प्राप्ति की कामना को लेकर पूजा की।

षोडशोपचार पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी व गणेश जी की आरती की गई। आरती में घरों के सभी सदस्यों ने भाग लिया। घरों के अलावा दुकानों में पूजा -अर्चना की गई। पंडित अनित शुक्ल ने बताया कि अधिकांश व्यापारी ने स्थिर लक्ष्मी की कामना के लिए सिंह लग्न में पूजा -अर्चना की।

लेखा -बही की पूजा, खोले गये नये खाते

इस आधुनिक युग में जहां कंप्यूटर एवं आनलाइन व पेपर लेस कार्य हो रहे है। वहां भी दीपावली में लेखा -बही की पूजा कर नया खाता खोला गया। इस दौरान पुराने खाता -बही को बदला गया। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान में लेखा -बही को बदला गया।

शहर के गल्ल पट्टी, किराना व्यवसायी, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक दुकान, लोहा बाजार, सोनारपट्टी, कपड़ा के थोक व्यवसायी से लेकर सभी दुकानों में दीपावली में मां -लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा करके खता बही को बदला गया। दुकानों में दीप जलाकर खुशियां मनाई गई। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के दिन घरों की महिलाएं व युवतियों ने घर, आंगन व दरवाजे पर रंगोली बनाया।

लाखो रुपये के जले पटाखे

इस वर्ष दीपावली में रविवार को लाखों रुपये के पटाखे जलाए गए। पटाखों की चमक से आसमानों में शानदार नजारा दिखा। कहीं आसमान रंगीन तो कही रंग बिरंगी बल्बों से झिलमिल हो उठा रहा था। एक अनुमान से करीब 97 लाख से अधिक का पटाखा सिर्फ दीपावली के दिन जल गया। छोटे -बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पटाखा छोड़ा।

छोटे बच्चों के साथ बड़े व घर की महिलाओं ने भी पटाखा छोड़ा। इस दीपावली में सामाजिक संगठनों के इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील का इतना असर नहीं पड़ा। दीपावली के दिन शाम के समय परंपरागत ढ़ंग से लड़कियों ने भाई के सुख-समृद्ध के लिए घरौंदा भरा। इसके लिए पहले ही मिट्टी, थर्मोकोल व हार्डबोर्ड का घरौंदा लड़कियों ने बनाया था।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कामेश्वर चौपाल बोले- ‘कब्रिस्तान और मदरसों पर खर्च होती है मंदिरों की धनराशि’
दीपावली की रात पूर्व सैनिक के परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
जानिए क्या है पूरा मामला, तारीख पर तारीख जारी, फिर भी फ्लैट खाली नहीं कर रहे अतिक्रमणकारी;
नवनियुक्त शिक्षकों को कैसे होगा स्कूल आवंटन? जान लें पूरी प्रक्रिया यहां
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने जारी किया बयान, क्या रद्द होगी परीक्षा?
TAGGED:गांवजलेदीपावलीदीपोंपटाखेपर्वपूजालाखो रुपयेशहर
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?