महोली विधायक की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़ 50 से अधिक लोगों की समस्याएं
सुनीं, 8 मरीजों को चिकित्सा सहायता का आश्वासन
चर्चा आज की




सीतापुर महोली के विधायक शशांक त्रिवेदी ने रविवार को अपने गृह ग्राम ब्रह्मावली में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की।
विधायक प्रतिनिधि संजीव मिश्रा के अनुसार, जनसुनवाई में लगभग 40-50 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से 5-8 लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए विशेष पत्र जारी किए गए। कई मामलों में विधायक त्रिवेदी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए जनसुनवाई में बीजेपी कार्यकर्ता नितिन गुप्ता के साथ-साथ कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे, जिनमें बधापुर के राघवेंद्र सिंह और बढ़ेया के लवकुश शुक्ला प्रमुख थे। विधायक त्रिवेदी का यह प्रयास उनकी जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि वे अपने गृह ग्राम में रहकर लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



