

गैस बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला, आ गया ‘डिलीवर्ड’ का मैसेज
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर के बीच शहर में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। 1 मार्च से शुरू हुई यह समस्या अब भी बरकरार है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जनपद मथुरा के तहसील छाता के कस्बा शेरगढ़ में इंडियन गैस एजेंसी का मामला सामने आया है कुछ उपभोक्ताओं को बिना बुक किया ही पहले ही सिलेंडर डिलीवर हो गए है उपभोक्ताओं नारायण सिंह मुरारी लाल ने बताया कि उन्होंने 2 महीने से सिलेंडर की कोई बुकिंग नहीं की आज वह सिलेंडर के लिए बुकिंग के लिए गए तो एजेंसी वालों ने 2 तारीख को ही डिलीवर दिखा दिया उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उपभोक्ताओं को सुबह 9.30 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी 3से 5 दिनों तक गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है। कई मामलों में बिना सिलिंडर मिले ही ‘डिलीवर्ड’ का मैसेज भेज दिया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। है




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



