By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: खलासी से दबंग माफिया, फिर बना नेता, अपनी ही बर्थडे पार्टी में मारा गया…कहानी बाहुबली अजीत सिंह की
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » खलासी से दबंग माफिया, फिर बना नेता, अपनी ही बर्थडे पार्टी में मारा गया…कहानी बाहुबली अजीत सिंह की
मध्य प्रदेश

खलासी से दबंग माफिया, फिर बना नेता, अपनी ही बर्थडे पार्टी में मारा गया…कहानी बाहुबली अजीत सिंह की

चर्चा आज की
Last updated: January 9, 2023 11:19 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE
लखनऊ: यह अजब संयोग था कि जिस वक्त बर्थ डे पार्टी में ‘तुम जियो हजारों साल’ गूंज रहा था, उसी वक्त उसे गोली लगी। लगी भी किससे? जिस पर उसकी सुरक्षा का जिम्मा था। वह रेलवे में खलासी के पद पर भर्ती हुआ था। बहुत छोटा पद होता है रेलवे का, लेकिन वह रेलवे का ठेकेदार बन गया और फिर माफिया। वह भी ऐसा जिसके खौफ से लखनऊ का बच्चा- बच्चा वाकिफ था। पैसे से सत्ता के करीब पहुंचा और महत्वाकांक्षा ने उसे बाहुबली राजनेता बना दिया। पहले भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद भेजा। छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद समाजवादी पार्टी से विधान परिषद पहुंच गया। जी, हां हम बात कर रहे हैं लखनऊ के बाहुबली विधायक अजीत सिंह की।
खलासी और मजदूर यूनियन नेता
उन्नाव के मुलाहिमपुर गांव में निवासी रंजीत सिंह उत्तर रेलवे में कर्मचारी थे और चारबाग में आरक्षण केंद्र के पीछे बने रेलवे क्वार्टर में रहते थे। रंजीत सिंह उत्तर रेलवे की मजदूर यूनियन में सक्रिय थे, जिसके चलते रेलवे के अफसरों में अच्छी पकड़ थी। उन्हीं का लड़का था अजीत सिंह। दबंग अजीत सिंह ने शुरुआती पढ़ाई केकेवी में की और फिर केकेसी में दाखिला लिया। इसी दौरान पिता ने बुलेट दिलवा दी। बात 1980 दशक के आखिरी दौर की है। तब कम लोगों के पास ही बुलेट होती थी। रंजीत ने अपनी पहुंच के बल पर बेटे को रेलवे में खलासी के पद पर भर्ती करवा दिया। अजीत भी रेलवे मजदूर यूनियन में शामिल हो गया और अफसरों तक पहुंच बनाकर मनमाफिक काम करवाने शुरू कर दिए। केकेसी छात्रसंघ चुनाव में भी दखल शुरू कर दी। चुनावों में मदद से छात्र नेता उसके पक्ष में रहते थे। देखते ही देखते हुसैनगंज से लेकर चारबाग तक उसकी तूती बोलने लगी। रेलवे के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अजीत सिंह के ‘आशीर्वाद’ को लालायित रहते थे। रिटायर्ड आईपीएस बृजलाल बताते हैं कि एक बार अजीत सिंह के इशारे पर एक रेलवे के अफसर ने कुछ नियम विरुद्ध काम किया। कुछ लोगों ने रेलवे बोर्ड में शिकायत की और जांच शुरू हो गई। दिल्ली से रेलवे विजिलेंस के दो इंस्पेक्टर जांच करने लखनऊ आए। स्टेशन पर गेस्ट हाउस में रुके थे। रात में अजीत के गुर्गों ने उन्हीं पीटा और धमकाया कि अगर अफसर के खिलाफ गलत रिपोर्ट दी, तो परिवार की खैर नहीं। दोनों इंस्पेक्टर इतना डर गए कि जांच में क्लीन चिट दे दी थी।

भंडारी के शूटर ने उठवा लिया
1991 के बाद का यह वह दौर था, जब सुभाष भंडारी का मर्डर हो चुका था और बक्शी ने भी अपराध से किनारा कर लिया था। राम गोपाल मिश्रा और अन्ना आपसी रंजिश में फंसे थे। मैदान साफ देख अजीत सिंह ने चारबाग टेंपो-टैक्सी स्टैंड से वसूली की कोशिश की। यह बात भंडारी के शूटर रहे रेलवे कर्मी सुरेश जायसवाल को नागवार लगी। उसने अजीत को उठवा लिया और चारबाग के एक प्लॉट पर ले जाकर धमकाने के साथ ही बेइज्जत किया। बदला लेने के लिए अजीत ने सुरेश को ठिकाने लगाने की कसम खा ली। अजीत और उसके गुर्गों ने पहली बार हमला किया, लेकिन सुरेश बच निकला। कुछ दिनों बाद ही अजीत ने अपने साथियों के साथ हजरतगंज में डीआरएम कार्यालय परिसर के पीछे बने क्वार्टर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सुरेश की हत्या कर दी। फायरिंग में एक अन्य रेल कर्मी भी जख्मी हुआ था।
और शुरू हो गई वसूली

सुरेश की हत्या के बाद अजीत सिंह का वर्चस्व कायम हो गया। उसने खम्मन पीर बाबा की मजार के ठेकेदार मोहम्मद अनीस से भी रंगदारी वसूलनी शुरू कर दी। लोको वर्कशॉप में रेलवे स्क्रैप (कबाड़) की नीलामी में भी पैर जमा लिए। अजीत और उसके साथियों ने लालकुआं निवासी मिश्रा बंधुओं (लल्ला मिश्रा और राजू मिश्रा) की अलग-अलग जगहों पर दिन दहाड़े हत्या कर सनसनी मचा दी। लल्ला की हत्या लोको वर्कशॉप के पास और राजू की हत्या सिटी बस में हुई थी। मिश्रा बंधुओं की हत्या, उनकी और अजीत सिंह के खास सुधीर शुक्ला की रंजिश का परिणाम थी। इसी के बाद अजीत ने हजरतगंज का कार स्टैंड हथियाने के लिए अपने साथियों के साथ पृथ्वी पाण्डेय को एलडीए के सामने गोलियों से भून डाला। अजीत की बैठक यादव भवन में भी शुरू हो गई। महानगर के बाहुबली यादव बंधुओं (योगेंद्र मुरारी और बृजेंद्र मुरारी) का घर यादव भवन के नाम से जाना जाता है। देखते ही देखते अजीत और उनके साथियों के खिलाफ लखनऊ और उन्नाव के थानों पर चार दर्जन से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली, अपहरण जैसी धाराओं में मामले दर्ज हो गए। लेकिन, सजा एक मामले में भी नहीं हुई।
राजनीति की राह और एमएलसी
स्क्रैप नीलामी के साथ अजीत ने जमीनों के कामों में भी दखल देना शुरू कर दिया। ठेकों और स्टैंडों की वसूली भी चरम पर थी। चारों ओर से रुपया बरस रहा था। अब डर सिर्फ पुलिस का था। सो, पुलिस से बचने के लिए उसने सत्ताधारी राजनेताओं से नजदीकी बनानी शुरू कर दी। 1997 के शुरू में भाजपा के एक बड़े नेता ने पार्टी में शामिल करवा लिया। इसी साल भाजपा ने अजीत को स्थानीय निकाय चुनाव में (लखनऊ-उन्नाव सीट से) उतारा और वह निर्विरोध चुनाव जीतकर उच्च सदन (विधान परिषद) पहुंच गया। सीनियर क्राइम रिपोर्टर मनीष मिश्रा बताते हैं कि जिस दिन उसे टिकट मिला, उसके एक दिन पहले ही तत्कालीन एसएसपी लखनऊ अरुण कुमार ने अजीत के चारबाग स्थित आवास पर छापा मारा था। बाहुबली से ‘माननीय’ बनते ही अजीत सिंह काली गाड़ियों के काफिले के साथ घूमने लगा था। एक तत्कालीन महिला सभासद के जरिए उसकी पहुंच कल्याण सिंह तक हो गई। 2003 में समाजवादी पार्टी के टिकट से दोबारा एमएलसी बना।

बर्थडे पार्टी में हत्या
चार सितंबर 2004 को उन्नाव के गेस्ट हाउस में अजीत सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा था। शराब की बोतलें खुल रही थीं। बीच-बीच हवाई फायरिंग भी हो रही थी। खाने के बाद अजीत कमरे में सोने चला गया, लेकिन साथी उसे फिर बुला लाए। अजीत मंच के सामने बैठा था। ‘तुम जियो हजारों साल, हर साल के दिन हों पचास हजार’ का कोरस शुरू हो गया। साथियों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। अचानक किसी की नजर गई कि अजीत सिंह के चेहरे से खून बह रहा है। अजीत का चेहरा नीचे झुका था। आनन-फानन में साथी कानपुर के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजीत के मौसेरे भाई अरविंद सिंह ने इस मामले में रायबरेली के बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह, रमेश कालिया समेत तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच में पता चला कि अजीत को लगी गोली उसी के गनर (सिपाही) फतेहपुर निवासी संजय द्विवेदी की कारबाइन से निकली थी। अजीत सिंह की कुर्सी के पीछे बैठा संजय द्विवेदी फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने संजय को गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया। कोर्ट ने 11 अप्रैल 2007 को सिपाही संजय को दोष मुक्त कर दिया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

ढाई द्वीप जिनायतन सेंटर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ठहरे भक्तों ने की ओयो की आवास सुविधाओं की सराहना
प्रदेश में 16 अप्रैल से होगा नया सिस्टम एक्टिव, राजधानी में 14 अप्रैल तक बादल छाएंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दी
मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का चहुँमुखी विकास : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
विकास यात्रा में योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?