दरगाह ए हाकिमी में 4 फरवरी मंगलवार को दरगाह ए हाकिमी एवं विज़न प्लस फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से, दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु हिज होलीनेस डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त उ श) के निर्देश पर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया
नेत्र शिविर का शुभारंभ समाज के शहर अमिल साहब शेख हैदर भाई राजोद वाला , दरगाह ए हाकिमी के मैनेजर साहब शेख शब्बीर भाई मेड्डा वाला, शेख यूसुफ भाई जमाली एवं शेख मुस्तफा भाई उज्जैन वाला के आतिथ्य में किया गया।
अमिल शेख हैदर भाई राजोद वाला ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सैयदना डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त उ श) साहब कहते है कि हर शख़्स अपने हैसियत मुताबिक दूसरे जरूरतमंद शख्स की मदद करते रहना चाहिए और किसी को आंखों की रोशनी दिलाने से सबसे अधिक पुण्य का काम और हो ही नहीं सकता। मुंबई से पधारे डॉ सुमित लहाने ने कहा कि दरगाह ए हकीमी ने जो शिविर के आयोजन मरीजो जी जांच की एवं 250 लोगों की खाने एवं 3 दिनो तक रहने की व्यवस्था की है वह कबीले तारीफ हैं।
जानकारी देते हुए ऊमूर सेहत के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मर्चेंट ने बताया कि नेत्र शिविर में पधारे 750 लोगों की जांच की गई जिसमे से 160 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन हुआ । हैदर भाई बुढ़िया वाला ने कहा कि चयनित मरीजों को मुंबई और नागपुर से पधारे प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा फेंको पद्धति से मोतियाबिंद का 5 व 6 फरवरी को श्यामा प्रसाद हॉस्पिटल आपरेशन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विज़न प्लस फाउंडेशन, मुंबई ,पुणे एवं वरोरा के सदस्य बी जी आई सिराज गांधी एवं सदस्य, तोलोबा के सदस्य ताहां पूनावाला एवं सदस्य अम्मार भाई, अब्बास भाई बारूद वाला आदि का विशेष योगदान रहा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



