दिनांक -25/12/2025




स्काउट के लिए है राष्ट्र सर्वोपरि : संजीव
बदायूं : कादरचौक क्षेत्र के राम प्रकाश सोहन देवी इंटर कालेज, खिरिया बाकरपुर में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों को स्काउटिंग आंदोलन, प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि और टोली सदस्यों की जिम्मेदारियां 
सौंपी गई। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया।प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कौशल, सैल्यूट और विभिन्न ड्रिल की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई।
विद्यालय प्रबंधक अजनेश यादव ने स्काउट ध्वज फहराकर कहा कि स्काउटिंग बच्चों में कर्त्तव्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा का भाव जागृत करती है। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए तैयार रखती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। यदि युवा स्काउटिंग की भावना को जीवन में उतार लें, तो कोई भी चुनौती देश की प्रगति को रोक नहीं सकती। सेवा ही सच्ची पूजा है और राष्ट्रप्रेम ही सबसे बड़ा गौरव है। सहायक अध्यापिका बबलेश यादव ने कहा कि युवा श्रेष्ठ चिंतन और सद्भाव जागृत करें। अपनी जिम्मेदारियों को समझें संकट घड़ी में दूसरों की सहायता कर अपना कर्त्तव्य निभाएं।
वरिष्ठ शिक्षक राहुल यादव, कल्लू सिंह, अजीत यादव के नेतृत्व में बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी आपदाओं में बचाव कार्य, आपातकालीन संचार, गैजेट तैयार करना, समूह अनुशासन और नेतृत्व क्षमता, मीनारों जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास किया।
इस मौके पर राहुल कुमार, रिंकू सिंह, वारिस सलमानी, ममता, मीना, नेहा, रूबी, मोनी, सरियल, सरिता, गुंजन, पिंकी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



