फीरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के 25 दिसम्बर को होने वाले जन्मदिवस को शासन द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए आदेशित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शालिनी मिश्रा एवं डॉक्टर नम्रता निश्चल त्रिपाठी के संयोजन में छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में आयोजित सुशासन सप्ताह को मनाया गया जिसके अंतर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता में लविष्का , विदुषी ,मुस्कान, प्रिया दीक्षित ,मोहिनी, गुनगुन ,रूही सिंह वर्षा ,एवं खुशबू जैन आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम श्रृंखला में शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन एवं साहित्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बाजपेई जी की शख्सियत बहुआयामी रही है और “उनकी मेरी 51 कविता “में जीवन के विभिन्न भावों की झलक एवं ऊर्जा परिलक्षित होती है। धन्यवाद ज्ञापन परंपरा का निर्वहन करते हुए डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर डॉक्टर इंदिरा रानी गुप्ता डॉक्टर रूमा चटर्जी, नम्रता वर्मा डॉ सरिता रानी एवं डॉ अंजु गोयल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



