सेंचुरियन: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक वाकया साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग में हुआ, जहां बुधवार को मशहूर पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास धड़ाम से मैदान पर ही गिर गई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) और एमआई केप टाउन (MI Cape town) सेंचुरियन में आमने-सामने थे। वायरल वीडियो सुपर स्पोर्ट के ट्विटर हैंडल से पोस्ट हुआ है, जिसमें जैनब अब्बास मैदान पर बाउंड्री लाइन के एकदम नजदीक कमेंट्री कर रहीं हैं।




10 जनवरी से शुरू हुई SA20 का यह ओपनिंग सीजन है, जिसमें छह टीमें कुल मिलाकर 33 मैच खेलेंगी, जिसमें तीन प्लेऑफ मैच शामिल है। दो सेमीफाइनल के बाद फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट के नियमों में कुछ अनोखे प्रयोग किए गए हैं, जिसमें कप्तान टॉस से पहले मैदान में उतरने के लिए 13 खिलाड़ियों का नाम बढ़ा सकता है। टॉस के बाद फिर हालात के मुताबिक प्लेइंग इलेवन चुनी जाएगी और बचे दो प्लेयर अपने आप स्थानापन्न लिस्ट में चले जाएंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



