चर्चा आज की
सीतापुर में महोली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव-बंभौरा मार्ग पर एक होमगार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी विवेक सिंह (40) के रूप में हुई है।




विवेक होली के अवसर पर महोली कोतवाली क्षेत्र के बरातपुर गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी बरामद हुई है।
मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



