गगरेट। हिमाचल पंजाब सीमा के मरवाड़ी बेरियर पर तैनात मानक मुख्य आरक्षी विजय कुमार की मौत हो गई । विजय कुमार देर रात ड्यूटी देने के बाद बैरियर पर बने अपने कमरे में सोने के लिए गया और सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर उसके साथियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय कुमार मृत अवस्था मे मिला। वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सारे मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी।




52 वर्ष के थे विजय कुमार
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फिलहाल मौत के कारणों का पता नही चल पाया है लेकिन पुलिस मामलें की जांच कर रही है । विजय कुमार 52 वर्ष के थे और पिछले करीब दो साल से दौलतपुर चौकी में ही तैनात थे । मानक मुख्य आरक्षी की मौत पर गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, एसडीपीओ अम्ब, एसपी ऊना अर्जित सेन ने दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



