मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की गुरुवार को मुशायरा ग्राउंड में बैठक हुई। इसमें कलक्ट्रेट कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों के प्रति बरती जा रही उदासीनता के कारण 28 नवंबर को राजस्व परिषद लखनऊ पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया।




संघ के प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा कहा कि उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट के कर्मचारीगण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लंबे समय से शासन, राजस्व परिषद से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपना रही है। 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना देकर मुख्यमंत्री प्रेषित किया गया।
इसमें कहा गया कि 27 नवंबर तक मांगों के निस्तारण के संबंध में कार्यवाही नहीं किए जाने पर पूरे प्रदेश के कलक्ट्रेट कर्मचारी 28 नवंबर को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रांतीय महामंत्री द्वारा नारा दिया गया कि जो पेंशन की बात करेगा.. वही देश पर राज करेगा।
कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण ने पुरानी पेंशन की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण कराने के लिए कलक्ट्रेट मुरादाबाद के कर्मचारी बड़ी संख्या में लखनऊ कूच करेंगे। अगर किसी कर्मचारी को सेवा संबंधी कोई समस्या है तो समस्या संघ को प्रस्तुत करे, ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके। अमरजीत सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनिल सैनी, उदयराज, दुर्वेश कुमार, हरकेश सिंह, अतुल वर्मा एवं दुरदाना इकबाल ने विचार रखे।
सुरेंद्र शर्मा, श्रवण यादव, जहीर अहमद, रोहित शर्मा, सोनू सिंह, राकेश कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, त्रिदेव सिंह, संजीव कुमार, सचिन कुमार, अखिलेश कुमार, संजय कुमार, साजेदुनिशां, निहार फात्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक सिंह ने किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



