



लखनऊ में दीपदान महोत्सव: 31 हजार दीयों से जगमगाया शहर, ब्रजेश पाठक ने “भिक्षावृत्ति मुक्त लखनऊ” अभियान की सराहना की
बुधवार शाम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में “मिशन शक्ति 5.0 एवं भिक्षावृत्ति मुक्त लखनऊ” अभियान के तहत दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। 31 हजार दीयों की रोशनी ने लखनऊ को जगमग कर दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि “भिक्षावृत्ति मुक्त लखनऊ” अभियान एक सामाजिक क्रांति है। प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठन और नागरिक समाज के समन्वित प्रयास ने इसे सफल बनाया। यह पहल अन्य जिलों के लिए उदाहरण बनेगी। बाइट- ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री, यूपी

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



