

*दिल्ली धमाके में मृत अमर कटारिया के परिजनों से मिले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*
एन.आई.ए. अब दिल्ली धमाके की जांच कर रही है और हर सूरत भारत सरकार इस धमाके के मास्टर माइडों को भी बेनकाब कर सजा देगी — *वीरेन्द्र सचदेवा*
मैं इस धमाके में मृत एवं घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करता हूं — *वीरेन्द्र सचदेवा*
नई दिल्ली 12 नवम्बर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज श्रीनिवासपुरी जा कर दो दिन पूर्व दिल्ली में हुए धमाके में शहीद हुए अमर कटारिया के पिता जगदीश कटारिया से भेंट कर अपनी और भाजपा परिवार की ओर से संवेदना प्रकट की।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली पुलिस की साकारात्मक प्रारम्भिक जांच के बाद एन.आई.ए. अब दिल्ली धमाके की जांच कर रही है और हर सूरत भारत सरकार इस धमाके के मास्टर माइडों को भी बेनकाब कर सजा देगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली धमाका देश को आतंकवाद की चुनौती है और मैं इस धमाके मृत एवं घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करता हूं क्योंकि वह देश के दुश्मनों के किये हमले के बीच मृत या घायल हुए हैं।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



