उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने प्रभारी डीएम को सौंपा ज्ञापन।




ब्यूरो चित्रकूट
चित्रकूट। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के आवाहन पर साजिशन तथा झूंठा फंसाए जाने की नीयत से साधारण शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विजिलेंस टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्यवाही पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया। तहसील में एक तरफ संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था वहीं राजस्व निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार होने पर तमाम फरियादी परेशान नजर आए।
तहसील मुख्यालय कर्वी के समाधान दिवस पर मौजूद प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर को मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकों ने ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि तहसील कार्यालयों में लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों को सरकारी काम नियमानुसार करने व अन्य दायित्वों का निर्वहन करने में कुछ अराजक तत्व व्यवधान पैदा कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि तमाम ऐसे आसामाजिक तत्व हैं जो साजिशन झूंठा फंसाए जाने की नीयत से जबरन विजिलेंस टीम से ट्रैप कार्यवाही कराकर राजस्व निरीक्षकों को मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है नौकरी करना दूभर हो गया है इस समस्या से आजिज आकर राजस्व निरीक्षकों ने अपनी बात शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया , इसी मांग को लेकर उन्होंने शासन पर अपनी मांग प्रमुखता से पहुंचाने के लिए कार्य बहिष्कार किया। अपनी मांगों पर शासन से प्रभावी कार्यवाही कराने की अपेक्षा की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कछवाह जिला मंत्री चंद्रभूषण पांडेय श्याम भार्गव लवलेश सिंह लव सिंह वीरेंद्र सिंह सुधीर सिंह इंद्रपाल सिंह ओम प्रकाश सिंह अतुल मिश्रा आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



