पुलिस प्रशासन की शक्ति के बाद भी अवैध शस्त्र का नहीं रूक रहा प्रदर्शन
अवैध शस्त्र के साथ युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
जिला रिपोर्टर
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शस्त्र के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुई। जिसमें युवक अवैध शस्त्र हाथों में लिए हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के विषय में जब अधिक जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की अभिषेक प्रजापति की नाम की आईडी से यह तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें युवक अवैध शस्त्र के साथ दिखाई दे रहा है। जब और अधिक जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला की वायरल फोटो में दिख रहा है यह युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के थुलेडी गांव का रहने वाला है। जिसकी तस्वीर बड़े ही तेजी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि वायरल तस्वीर के आधार पर जांच प्रदान की जा रही है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



