

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे भारत वर्ष में जय माता की गूंज सुनाई देती है भक्त अपने घरों में कलश स्थापना के साथ कई जगहों पर मूर्तियों की स्थापना की जाती है और इसी के साथ अधिकतर स्थलों और पंडाल में गरबा ,डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है।




लोग नवरात्रि के दिनों में माता रानी का व्रत पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्ध पीठ मां चंद्रिका मैया का दर्शन किया उनके संग में लखनऊ जिला भाजपा अध्यक्ष मौजूद थे सभी पदाधिकारी कार्यकर्तागढ़ ने जय माता दी क जय घोष किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माता रानी के दर्शनों के उपरांत हवन कुंड में हवन किया और हाथों में कलावा बधवाया।
मां चंद्रिका देवी शक्तिपीठ अत्यंत प्राचीन देवी का स्थल है पुराणों में इस स्थान का व्याख्यान है।

शक्तिपीठ होने के नाते प्रतिदिन नवरात्र में हजारों श्रद्धालु मां का दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामना को पूर्ति करते हैं मां चंद्रिका देवी मंदिर के ठीक बगल मां आदि गंगा गोमती तट का वास है मंदिर की प्रांगण में बड़ा सा हवन कुंड है जहां पर भक्त आकर हवन करते हैं नारियल चढ़ाते हैं मां को भोग प्रसाद में हवा बताशा लगते हैं नवमी के दिन नन्ही नन्ही कन्याओं क भंडारा करवाते हैं।

अति प्राचीन मंदिर होने के नाते यहां पर हर बार के लोग व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोग माता रानी की चौखट में आकर दर्शन करते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



