*शिव पुराण कथा के दूसरे दिन भक्तो की उमड़ी भीड़*
नानपुर-गुड़ी पड़वा औऱ चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ कालिका मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाली भागवत कथाओं में इस वर्ष शिव-महापुराण का आयोजन श्रीमद देवी भावगत कथा समिति के तत्वाधान में हो रही है,जिसमे यजमान बनने का लाभ- नटवरलाल गब्बूलाल वाणी (रामा सा परिवार), नानपुर को हुआ।शिव पुराण वक्ता-पूर्वी निमाड़ छेत्र खरगौन के प्रसिद्ध कथावाचक -पं.अंकित शर्मा है।समिति के सदस्य- मुकेश गेंदालाल ने बताया कि इस संगीतमय शिवपुराण कथा श्रवण का समय प्रतिदिन रात्रि 08.00 से 11.00 बजे तक है।
कथा के दूसरे दिन पं.अंकित शर्मा ने शिव-पुराण के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि शिवजी अपने भक्तो पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते है, औऱ मनवांछित फल भी प्रदान करते है एवम भक्त भी श्रवण-मनन-कीर्तन से शीघ्र भगवान की अपना बना लेते है।आगे कथा में शिव जी के लिंग-स्वरूप के प्राकट्य होने की कथा सुनाई।अंत मे पं.अंतिम त्रिवेदी ने संचालन में बताया कि दूसरे दिन ब्राह्मण भोजन के लाभार्थी – घनश्याम माली, राजेश राठौड़ रहे व कथा प्रसादी,आरती के यजमान – छत्रिय राठौड़ समाज,नानपुर रहे।साथ ही मंदिर का जीर्णोद्धार भी चल रहा है, जिसमे सहयोग देने वालो के यजमान के नामों की घोषणा समिति के सदस्य- राकेश राठौड़ ने करी। समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों- श्रोताओ से निवेदन किया है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शिव पुराण को सुनने जरूर पधारे औऱ धर्मलाभ लेवे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



