प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के चार लोगों के परिजनों को कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के राजपुर निवासी श्री धनीराम ध्रुव की सर्पदंश से 06 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती सुखम बाई ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
इसी तरह कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी श्री आनेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से 29 सितम्बर 2022 को हो गई। फलस्वरूप उनके पिता श्री मकुन्द साहू को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई। नगरी तहसील के ग्राम रानीगांव के श्री घासीराम की महानदी के पानी में डूबने के कारण 18 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती पंछी बाई को चार लाख रूपये और कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी श्रीमती बसंती बाई साहू की सर्प काटने के कारण 20 अक्टूबर 2022 को मृत्यु होने पर पुत्र श्री बिसेलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



