*प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का धनघटा विधायक गणेश चौहान ने किया उद्घाटन*
ब्यूरो
संत कबीर नगर 22 मई। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा विधानसभा विधायक गणेश चौहान ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ केंद्र का अवलोकन किया और सुविधाओं की जानकारी ली।
विधायक चौहान ने कहा कि यह औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे क्षेत्र की जनता को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ दवाइयों की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा यह कोशिश रही है कि धनघटा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
उन्होंने कहा, आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



