धार शहर की 9 कॉलोनियां जल्द ही वैध होने की श्रेणी में आने वाली हैं, इसको लेकर नगर पालिका स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी अब नपा द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही बैंक स्तर पर लोन के लिए आने वाले दिक्कतें भी इन लोगों की अब समाप्त होगी।




दरअसल नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए 15 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार शहर में रोड शो किया था। साथ ही आम सभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने मंच से कहा था कि गरीब के लिए तो हम मकान बनवा रहे है। वहीं मध्यम वर्ग के लिए भी हमें ध्यान रखना है।
शहर में जो भी अवैध कॉलोनी हैं, उन्हें वैध करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद नगर पालिका द्वारा एक सर्वे करवाया गया। इसमें प्राथमिक तौर पर 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। फिलहाल नौ कालोनी को चिन्हित किया है।
आय में होगी बढ़ोतरी
धार शहर में कुल 50 से भी अधिक कॉलोनियां है। इसमें से मात्र 18 कालोनी ही नगर पालिका के हैंड ओवर है। वहीं 25 से अधिक ऐसी कालोनी हैं, जिसमें कॉलोनाइजर द्वारा नगर पालिका में कागजी कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही कालोनी में कई कार्य अधूरे हैं।
शहर की औंकार नगर, इंद्रपुरी कालोनी, गुलमोहर कालोनी, श्रीनगर कालोनी, अन्नपूर्णा नगर, चिंतन नगर, शुक्ला कॉलोनी, शारदा नगर कॉलोनी, राधा नगर कालोनी के रहवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अब वैध की प्रक्रिया शुरु की गई है। यह कालोनी वैध होने के बाद लोगों को पेयजल से लेकर सड़क बिजली सहित कई सुविधाओं का लाभ होगा। वहीं नगर पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।
नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने बताया कि नगर की नौ कालोनी को वैध करने के लिए प्रकिया की जा रही है। शासन की गाइड लाइन के दायरे में इस कार्य को किया जा रहा है। संपूर्ण प्रक्रिया के बाद ही कॉलेनी वैध हो पाएंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



