

*दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने सामु0 स्वा0 केन्द्र में टीकाकरण सत्र का फीता काट कर किया उद्घाटन*
*ब्यूरो रिपोर्ट चर्चा आज की*
*औरैया* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि मा० राघव मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष, दिबियापुर के द्वारा सामु०स्वा०केन्द्र दिबियापुर में स्थापित टीकाकरण सत्र पर फीता काटकर विटामिन ए-सम्पूकर अभियान का जनपद स्तरीय उद्घाटन करने के साथ-साथ बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर विटामिन ए सम्पूरक कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वह अपने 09 माह से 05 वर्ष तक सभी बच्चों को उक्त अभियान के तहत निकटतम नियमित टीकाकरण सत्रों पर जाकर विटामिन ए की दवा अवश्य पिलाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलायी गयी एवं जनता को उक्त अभियान एवं उसके महत्व के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को छः माह के अन्तराल पर विटामिन ए की दवा पिलाने से रतौंधी रोग से बचाव, बच्चों में रोगो से लड़ने की क्षमता वृद्धि होती है एवं जन्म के तुरन्त बाद 1 घंटे के अन्दर एवं छः माह तक केवल स्तनपान तथा डायरिया से बचाव हेतु ओ०आर०एस० एवं जिंक टेबलेट का प्रयोग किया जाये, जिससे बच्चों में रोगो से लड़ने की क्षमता में वृद्धि एवं रतौंधी तथा कुपोषण आदि से बचाव किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त अभियान दिनांक 26 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ होकर एक माह तक चलेगा जिसमें जनपद का कुल लक्ष्य 171876 है, जिसमें 09-12 माह तक 19474 बच्चें, 1 वर्ष 2 वर्ष तक-37191 बच्चें एवं 2 से 5 वर्ष तक 115211 बच्चों को उक्त अभियान के तहत विटामिन ए की दवा पिलाये जाने का लक्ष्य है। जिन्हें बुधवार एवं शानिवार को आयोजित होने वाले नियमित टीकाकरण / वी०एच०एन०डी० सत्रों पर ए०एन०एम० के द्वारा आशा एवं ऑगनवाड़ी के माध्यम से पूर्व में तैयार ड्यू लिस्ट के आधार सभी 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाये जाने के साथ-साथ कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनको उपचार हेतु संदर्भित किया जायेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य व अन्य विभागों के जनपदीय/ब्लाक स्तरीय अधिकारियों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अन्य स्टाफ तथा आम जन मानस उपस्थित रहें।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



